फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Female labourer alleges harassment and stalking

Mandi News: महिला मजदूर ने छेड़छाड़ और पीछा करने के लगाए आरोप

Sun, 08 Feb 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Female labourer alleges harassment and stalking
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र में एक मजदूर महिला ने स्थानीय व्यक्ति पर छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और लगातार पीछा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

37 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती हैं। उसका आरोप है कि खाई घाट निवासी बाबू राम पिछले काफी समय से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। महिला के अनुसार आरोपी अलग-अलग स्थानों पर उसका पीछा करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर अश्लील बातें करता है।
विज्ञापन

उन ठेकेदारों पर भी दबाव बनाता है जिनके पास वह काम करती है। इससे उसकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। शिकायत के अनुसार बीते शनिवार को जब वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस डैहर के पास थी, तब आरोपी ने कार रोककर उससे जबरन बात करने का प्रयास किया। विरोध पर गाली-गलौज की। वर्ष 2025 में भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। वह उस मामले को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed