{"_id":"69fc78ae83abf4ded10747d8","slug":"father-and-son-injured-in-leopard-attack-goats-also-targeted-mandi-news-c-90-1-mnd1023-195772-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रंगड़ों के हमले में बाप-बेटा घायल, बकरियों को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रंगड़ों के हमले में बाप-बेटा घायल, बकरियों को भी बनाया निशाना
Fri, 08 May 2026 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 08 May 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के द्राहल गांव में बकरियां चराने के दौरान किया हमला
बचाने पहुंचे बेटे पर भी टूट पड़ा रंगड़ों का झुंड; अस्पताल में उपचार के बाद हालत स्थिर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के द्राहल गांव में रंगड़ों के झुंड के हमले में बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में बकरियों को भी नुकसान पहुंचा है। घायल दोनों का जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार, द्राहल निवासी 79 वर्षीय भेड़पालक काहन सिंह घर के समीप बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान अचानक रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रंगड़ों के काटने से उनके सिर, बाजू, पीठ और छाती समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
काहन सिंह ने बताया कि हमले के दौरान वह मदद के लिए चिल्लाते रहे और कुछ देर बाद बेसुध हो गए। शोर सुनकर उनका बेटा नरेंद्र मौके पर पहुंचा, लेकिन रंगड़ों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
काहन सिंह की बेटी तनु ने बताया कि जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनके पिता बेहोश हो चुके थे। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई घंटों तक उपचार चला। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। घायल नरेंद्र ने बताया कि पिछले वर्ष भी रंगड़ों ने उनके माता-पिता पर हमला किया था।
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अंकित ने बताया कि अप्रैल और मई में रंगड़ों के हमलों के सात मामले अस्पताल पहुंच चुके हैं। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। काहन सिंह की हालत में सुधार होने पर उन्हें भी वीरवार को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बचाने पहुंचे बेटे पर भी टूट पड़ा रंगड़ों का झुंड