फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Father alleges 17 people held his sons captive and beat them.

Mandi News: पिता का आरोप-बेटों को 17 लोगों ने बंधक बनाकर पीटा

Tue, 21 Jul 2026 11:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
Father alleges 17 people held his sons captive and beat them.
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज की उपतहसील बागाचनोगी के कहलणी गांव में जातिगत द्वेष के चलते दो नाबालिग सगे भाइयों के साथ मारपीट के मामले में बच्चों के पिता और परिजन एसपी मंडी से मिले। पिता सुंदर सिंह ने आरोप लगाया कि 17 जुलाई की रात को स्थानीय 17 के करीब युवकों ने दोनों बेबस भाइयों को रातभर बंधक बनाए रखा और उनकी बुरी तरह पिटाई की। पिता ने एसपी के समक्ष रोते हुए बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। दोनों बेटे बचपन से ही सफेद मोतिया की बीमारी से पीड़ित हैं और ठीक से देख भी नहीं सकते। इस मारपीट के बाद एक बेटा धुंधला दिखाई देने की बात कह रहा है। इसको देखते हुए जोनल अस्पताल मंडी में दोनों बच्चों का मेडिकल करवाया गया। पिता के अनुसार आरोपी उनके बच्चों को पिछले दो वर्षों से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही दोनों पीड़ित बच्चों के साथ जातिगत द्वेष रखते थे। इसके कारण उन्होंने दोनों बच्चों के साथ मारपीट की। पिता ने बताया कि घटना की जानकारी तब मिली जब वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। बेटे जब भी घर में आपबीती बताने की कोशिश करते तो आरोपी उन्हें जान से मारने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर चुप करा देते थे। जब इंटरनेट पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तब जाकर डरे सहमे बच्चों ने हिम्मत जुटाकर पूरी सच्चाई बयान की। परिजनों का कहना है कि मारपीट करने वाले अधिकतर आरोपी भी बाल अपराधी हैं जो पीड़ितों के साथ ही स्कूल में पढ़ते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed