फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fatehpur health sub-center running without a doctor

Mandi News: चिकित्सक के बिना चल रहा स्वास्थ्य उपकेंद्र फतेहपुर

Mon, 10 Nov 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur health sub-center running without a doctor
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट स्वास्थ्य उपकेंद्र फतेहपुर में दो माह से चिकित्सक का पद रिक्त है। इससे क्षेत्रवासियों को उपचार सुविधा के लिए 9 किलोमीटर दूर नागरिक अस्पताल सरकाघाट या 20 किलाेमीटर दूर बलद्वाड़ा जाना पड़ रहा है। क्षेत्र बड़ा होने के चले स्वास्थ्य उपकेंद्र में रोजाना 200 के करीब ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

यहां फतेहपुर, कनेर, अपर बरोट, डोल, नगला और रेढू जैसे गांवों में बड़ी आबादी रहती है। अस्पताल में दिनभर मरीजों का तांता लगा रहता है। स्वास्थ्य उपकेंद्र गोपालपुर में तैनात चिकित्सक सप्ताह में दो दिन यहां प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। अन्य दिनों में मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेजा जाता है।
विज्ञापन

चिकित्सक की तैनाती को लेकर कई बार बीएमओ सरकाघाट को अवगत करवाया गया है। स्थानीय निवासी पवन ठाकुर, रजनीश कुमार, अमन ठाकुर, विक्की, राकेश कुमार, कौशल्या देवी, रत्न चंद आदि ने कहा कि फतेहपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए नियमित चिकित्सक की तैनाती करवाई जाए। फतेहपुर से सरकाघाट 9 किलोमीटर दूर है और बलद्वाड़ा 20 किलोमीटर दूर, ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द स्वास्थ्य उपकेंद्र फतेहपुर में चिकित्सक की तैनाती करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
चिकित्सक का पद रिक्त होने के बारे में विभाग को अवगत करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ मंडी को भेज दी गई है। जल्द ही प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक की तैनाती करवाई जाएगी।
-अनिल कुमार, बीएमओ सरकाघाट
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed