फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers voiced strong protest over the inspection of milk procurement and chilling center arrangements.

Mandi News: दूध खरीद और चिलिंग सेंटर की व्यवस्था की जांच को लेकर गरजे किसान

Wed, 17 Jun 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers voiced strong protest over the inspection of milk procurement and chilling center arrangements.
बल्ह में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चक्कर स्थित दुग्ध संयंत्र की कार्यप्रणाली और दूध खरीद व्यवस्था को लेकर पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक किसानों का आक्रोश मंगलवार को सामने आया। किसानों ने दूध परिवहन, मापतौल और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी की मौजूदगी में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल जम्वाल के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चिलिंग सेंटर से आने वाले वाहन के आगे के केबिन में दूध की कुछ बोतलें रखी दिखाई दे रही हैं। किसानों का कहना है कि इससे दूध के परिवहन, स्वच्छता और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
किसानों ने मांग की कि दुग्ध संयंत्र में गेट एंट्री के बाद वाहनों के वजन और दूध की वास्तविक मात्रा के सत्यापन की प्रक्रिया की जांच करवाई जाए। इसके साथ ही चक्कर दुग्ध संयंत्र की वास्तविक दूध प्रसंस्करण क्षमता और उत्पाद निर्माण क्षमता का आकलन करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि दुग्ध उत्पादकों पर प्रतिदिन 20 लीटर दूध आपूर्ति की सीमा किस कानूनी और प्रशासनिक आधार पर लागू की गई है, इसकी समीक्षा की जाए। किसानों ने मिल्क हॉलीडे घोषित करने की वैधता और औचित्य की जांच, चिलिंग क्षमता की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन तथा क्षमता विस्तार के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed