फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   farmers should sell their vegitables nearby

टिक्कन में दस बीघा जमीन पर बनेगी सब्जी मंडी

Sat, 02 Apr 2016 04:30 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Sat, 02 Apr 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
farmers should sell their vegitables nearby
फल - फोटो : getty images

मंडी। चौहारघाटी के 18 हजार किसान-बागवान परिवारों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के किसानों और बागवानों को कृषि उत्पाद बेचने के लिए मीलों का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही चौहारघाटी के टिक्कन में 10 बीघा जमीन पर कृषि उपज एवं विपणन समिति सब्जी मंडी का निर्माण करेगी। इसके लिए एपीएमसी मंडी ने टिक्कन में साइट चिन्हित कर ली है।

विज्ञापन

 चौहारघाटी में बहुतायत में नकदी फसलें उगाई जाती हैं। जिससे यहां पर हर साल सब्जियों और फलों का करोड़ों का कारोबार होता है। क्षेत्र में आलू, टमाटर, मटर, लहुसन के साथ मौसमी और गैर मौसमी सब्जियां काफी मात्रा में उगाई जाती हैं। सब्जी मंडी नहीं होने के चलते किसानों और बागवानों को कृषि उत्पाद बेचने के लिए मंडी, जोगिंद्रनगर और कांगड़ा की सब्जी मंडियों का रुख करना पड़ता था। लेकिन, अब मीलों के सफर का झंझट खत्म हो गया है।
विज्ञापन


जल्द ही किसान टिक्कन में कृषि उत्पादों को बेच पाएंगे। दस बीघा भूमि पर बनने वाले इस सब्जी मंडी भवन में नीलामी मंच, किसान पार्किंग, दुकानें, कैंटीन, किसान भवन, ग्रेडिंग और पैकिंग के कमरों का निर्माण किया जाएगा। कृषि उपज एवं विपणन समिति मंडी ने क्षेत्र के 22 व्यापारियों को इस क्षेत्र में व्यापार करने के लिए लाइसेंस भी जारी कर दिए हैं। साइट चिन्हित करने के बाद अब एपीएमसी मंडी एफआरए एक्ट 2006 के तहत वन विभाग को भूमि की क्लीयरेंस के प्रपोजल भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम की अगुवाई में किया दौरा
एसडीएम पधर एचआर बैरवा की अगुवाई में एपीएमसी मंडी के पदाधिकारियों ने साइट चिहिन्त करने के सिलसिले में टिक्कन का दौरा किया। इस दौरान एपीएमसी मंडी के सचिव प्रकाश कश्यप, गौतम राम कानूनगो, राजेंद्र सिंह प्रधान आढ़ती एसोसिएशन और एपीएमसी के कर्मचारी सुरेश अवस्थी, हरि सिंह, राजेश जोशी, मनीष कुमार, ग्राम पंचायत धम्यार के उपप्रधान नरेश कुमार, लटरान पंचायत के उपप्रधान बीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


कोट्स
टिक्कन में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए साइट चिहिन्त की गई है। दस बीघा जमीन पर सब्जी मंडी टिक्कन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग को एफआरए एक्ट के तहत भूमि पर निर्माण के लिए क्लीयरेंस का प्रपोजल तैयार करके भेजा जाएगा।
प्रकाश कश्यप सचिव एपीएमसी मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed