{"_id":"68e278ed47fa05b73100de9e","slug":"farmers-in-thana-were-made-aware-about-natural-farming-mandi-news-c-90-1-mnd1001-172146-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ठाणा में किसानों को प्राकृतिक खेती पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ठाणा में किसानों को प्राकृतिक खेती पर किया जागरूक
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। कृषि विभाग विकास खंड सरकाघाट ने आत्मा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाणा में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि पवन ठाकुर ने किसानों को संबोधित कर मोटे अनाजों की महत्ता और उनके पोषण संबंधी लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और पारंपरिक खेती की ओर लौटने का आग्रह किया। परियोजना निदेशक डॉ. राकेश पटियाल एवं उप परियोजना निदेशक डॉ. संजय ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला।
ग्राम पंचायत ठाणा के प्रधान नीरज शर्मा और उप-प्रधान राकेश ने भी किसानों को संबोधित किया। पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक कुमार प्रजापति, उद्यान विभाग से डॉ. विपिन ने भी जानकारी दी। किसानों को मटर, धनिया और पालक के बीज निशुल्क वितरित किए गए। संवाद