फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers' faces lit up as peas sold for up to Rs 120 per kg.

Mandi News: किसानों के चेहरे खिले, मटर 120 रुपये किलो तक बिका

Sat, 20 Jun 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers' faces lit up as peas sold for up to Rs 120 per kg.
सराज के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मटर के दामों में उछाल
विज्ञापन

मांग के मुकाबले कम पड़ रही आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों हरे मटर के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। स्थानीय स्तर पर किसानों को खेतों में ही 90 से 120 रुपये प्रति किलो तक के भाव मिल रहे हैं। बेहतर कीमत मिलने से किसान उत्साहित हैं और इस बार फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद जता रहे हैं। सराज के थाची, सोमनाचणी, बागी भनवास, चिउण, चेत समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों मटर की तुड़ाई का काम जोरों पर है। स्थानीय व्यापारी सीधे खेतों से ही मटर की खरीद कर रहे हैं। वहीं, पंजाब सहित बाहरी राज्यों की मंडियों में भी हरे मटर की मांग बनी हुई है, जिसके चलते बाजार में इसके दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं। स्थानीय किसान कौर सिंह, लाल सिंह, राम लाल और राजू ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण मटर की पैदावार अच्छी हुई है। इसके साथ ही बाजार में अच्छे भाव मिलने से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मटर की फसल से अधिक आय होने की उम्मीद है।

उधर, स्थानीय आढ़ती एवं जेएफसी संचालक बलदेव ठाकुर ने बताया कि पंजाब और अन्य बाहरी मंडियों में हरे मटर की मांग लगातार बढ़ रही है। मांग अधिक होने के कारण किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी मंडियों से आ रही मांग के अनुरूप फिलहाल आपूर्ति करना चुनौती बना हुआ है। मांग और आपूर्ति के बीच अंतर भी मटर के बढ़े हुए दामों का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed