फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers busy harvesting wheat in the fields

Mandi News: खेतों में गेहूं की फसल काटने में जुटे किसान

Sun, 10 May 2026 11:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers busy harvesting wheat in the fields
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मौसम साफ होते ही किसान गेहूं की फसल की कटाई के कार्य में जुट गए हैं। जोगिंद्रनगर के नेर घरवासड़ा, हराबाग, मसौली और ढेलू में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर तैयार हो चुकी गेहूं की फसल को समेटने के लिए तीन सौ से अधिक किसानों ने मोर्चा संभाला है। निचला गरोडू पंचायत, दारट बगला और जलपेहड़ में भी किसान खेतों में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा और लडभड़ोल में भी किसानों ने अपनी फसलाें को सुरक्षित निकाला तो वहीं कुछ स्थानों पर गेहूं की थ्रेसिंग भी करवाई। किसानों रमेश, सुनीता, अजय, मीरा देवी ने बताया कि तेज धूप से गेहूं की फसल से नमी भी दूर हो गई है और अब अनाज का स्वाद भी बदलेगा। हारगुनैण पंचायत के किसान बबिता, सुमित्रा ने बताया कि खेतों में पहले काट कर रखी फसल धूप से सुरक्षित हो जाने के बाद अब थ्रेसिंग का कार्य भी रफ्तार पकड़ने लगा है। मसौली पंचायत की किसान निशा, विनोद कुमार ने बताया कि तेज धूप से गेहूं की फसल की नमी भी दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed