{"_id":"680f8ad6e1ae0f31fa05b598","slug":"farmers-and-laborers-demonstrated-in-nihari-mandi-news-c-90-1-ssml1025-154556-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसानों, मजदूरों ने निहरी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसानों, मजदूरों ने निहरी में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय निहरी में किसानों और मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इसमें निहरी क्षेत्र की 12 पंचायतों से सैकड़ों किसानों और मजदूरों ने भाग लिया। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू को एक ज्ञापन भी भेजा गया।
इसमें किसानों की बेदखली, उनके मकानों को सरकारी कब्जे में बताकर तोड़ने के कार्य का विरोध जताया गया। मजदूर यूनियन निहरी खंड के प्रधान रोशन लाल ने बताया कि चार बजे के बाद यदि किसी को पेट या सिर में दर्द हो या चोट लग जाए तो अस्पताल में मरीजों को उपचार नहीं मिलता। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।
किसानों और मजदूरों ने संकल्प लिया कि यदि समस्याओं और मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 20 मई को किसान और मजदूर निहरी में आंदोलन शुरू करेंगे। इस अवसर पर निर्माण मजदूर यूनियन के खंड प्रधान रोशन लाल, सचिव मुरारी लाल, किसान सभा खंड अध्यक्ष गुलाब सिंह, प्यारे लाल, गुरदास वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद