{"_id":"86457c77d73337107884da8e81abb707","slug":"farmer-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता स्टोर में हर महीने मिले खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता स्टोर में हर महीने मिले खाद्य सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैठक में किसानों की अहम समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यूनियन ने सरकार से प्रो लाइन कंपनी का मक्की और सब्जियों के बीज नहीं खरीदने की मांग की है। यूनियन ने 4642 का ही बीज खरीदने की मांग की है।
जिला के सभी खंडों में 500-500 पावर टिलर, पावर बीडर, तिरपाल और अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग भी यूनियन ने उठाई है। इसके अलावा किसान आयोग का गठन करने की भी मांग की है। कृषि, बागबानी और पशुपालन विभाग के भ्रमण कार्यक्रमों से पहले यूनियन को विश्वास में लिया जाए। जिला के सभी उपभोक्ता स्टोर में मिलने वाली खाद्य वस्तुएं प्रति माह उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी कृषि विक्रय केंद्रों के बाहर रेट लिस्ट लगाना भी विभाग सुनिश्चित करे। इस अवसर पर बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुंका राम, राज्य महासचिव सीता राम वर्मा, मेहर चंद ठाकुर, तेज सिंह, तेजराम, बलदेव, लाभ सिंह, परमा राम, कैप्टन अमर सिंह, दीवान चंद, नारायण दास, जय सिंह सहित अन्य कई यूनियन पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन