{"_id":"5733651d4f1c1b374191991a","slug":"farmer-and-police-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
मंडी
Updated Wed, 11 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
टिहरा में किसान सभा के बैनर तले जारी धरना प्रदर्शन में गिरफ्तारी देते जिप सदस्य एवं किसान सभा के नेता भूपेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा की ओर से बुधवार को टिहरा में चक्का जमा किया गया। जाम खुलवाते वक्त पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच धक्का मुक्की हुई। जिससे महिला को चक्कर आने से वह गिर पड़ी। करीब एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला परिषद सदस्य और किसान सभा के पदाधिकारियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाने पर लोगों ने विरोध किया और गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद चक्का जाम खोला गया। बुधवार को किसान सभा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने टिहरा बस स्टैंड के पास अवाहदेवी-गद्दीधार-संधोल सड़क पर मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम करने पर सरकाघाट थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर बैठे लोगों से चक्का खोलने का आग्रह किया। लेकिन उन्होंने पुलिस की नहीं सुनीं। जिसके बाद पुलिस ने जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह और किसान सभा के पदाधिकारियों को उठा कर गाड़ी में डाला। जिससे पुलिस जवानों और लोगों में धक्का मुक्की हुई। भूपेंद्र सिंह, रणताज राणा, रामचंद, करतार सिंह, अरुण अत्री को गिरफ्तार कर पुलिस ने गाड़ी में डाला। वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस गाड़ी को रोक दिया। एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस द्वारा महिलाओं को हटाने के लिए भी खींचतान में एक बुजुर्ग महिला सड़क पर बेहोश हो गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार टिहरा प्रवीण अत्री भी मौके पर पहुंचे और बाद में एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल भी टिहरा पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के बल प्रयोग और नेताओं को पुलिस गाड़ी से बाहर निकालने की मांग की और नारेबाजी जारी रखी। पुलिस को एक घंटे के बाद भूपेंद्र सिंह व अन्य किसान नेताओं को पुलिस गाड़ी से बाहर निकाला। उसके बाद ही चक्का जाम समाप्त हुआ। उसके बाद टिहरा बाजार में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसान सभा ने निर्णय लिया कि क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखेंगे और यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो 23 मई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने सरकार से मांग की है कि टिहरा को जल्द पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाए और यहां डाक्टर की नियुक्ति की जाए। चक्का जाम करने वाले 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने बताया कि चक्का जाम करने पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन