{"_id":"669bbd8c0c988c399c06b81a","slug":"family-members-angry-over-inter-religious-marriage-vandalized-young-mans-maternal-house-burnt-car-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131403-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंतरधार्मिक विवाह से गुस्साए परिजन, युवक के ननिहाल में की तोड़-फोड़, कार को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंतरधार्मिक विवाह से गुस्साए परिजन, युवक के ननिहाल में की तोड़-फोड़, कार को फूंका
Sun, 21 Jul 2024 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
बल्ह घाटी के पल्यानी में युवक की कार में लगाई गई आग। कार पूरी तरह जलकर राख हाे गई है। स्त्रोत-
नेरचौक (मंडी)। पंजाब के नंगल में अंतरधार्मिक विवाह करने के बाद भागे युवक और युवती की तलाश में शुक्रवार को बल्ह घाटी के पल्याणी गांव में पहुंचे युवती के परिजनों ने जमकर बवाल किया। युवती के परिजनों ने युवक की कार जला दी, जबकि रिश्तेदारों पर रिवाल्वर तानकर युवक और युवती का पता बताने का दबाव बनाया।
रिश्तेदारों ने दोनों के मनाली चले जाने की बात बताई, जिसके बाद जान बच पाई। रिश्तेदारों की शिकायत पर बल्ह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन पहले से हथियार और पेट्रोल साथ गांव पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य के नंगल के एक युवक और युवती ने अंतरधार्मिक विवाह कर लिया। दूसरे धर्म के युवक के साथ विवाह के कारण ही युवती के परिजन भड़क गए हैं। दोनों शादी करने के बाद सबसे पहले सुंदरनगर आए और यहां रूके। इसके बाद दोनों कार से बल्ह घाटी के पल्यानी गांव स्थित ननिहाल में पहुंचे। कार को यहां खड़ा करके दोनों बस से मनाली रवाना हो गए।
विज्ञापन
दोनों का पीछा करते हुए युवती के परिजन भी पल्यानी गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने युवक के रिश्तेदार के घर में बेटी की तलाश में तोड़-फोड़ भी की। युवती का कोई सुराग न लगने पर उन्होंने युवक के रिश्तेदार पर रिवाल्वर तान दी और दोनों का पता बताने का दबाव बनाया। युवती के परिजनों के साथ आए लोगों ने युवक की कार को भी जला दिया। इसके बाद सभी यहां से चले गए।
शिकायत मिलने पर बल्ह पुलिस थाना की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और तथ्य जुटाए। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि अब लड़का-लड़की को बल्ह पुलिस ने अपनी हिफाजत में ले लिया है। नंगल पुलिस को भी बुलाया है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना बल्ह में आर्म एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है। पल्याणी गांव में पेश आई घटना को लेकर आरोपियों की तलाश जारी है।