फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fairs have saved the cultural heritage of Himachal: Arlekar

मेलों ने सहेजी हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत : आर्लेकर

Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fairs have saved the cultural heritage of Himachal: Arlekar
मंडी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्योहार अपने आप में अनूठे होेते हैं।
विज्ञापन

ये राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां के ऊंचे पर्वतों की भांति प्रदेश के लोगों का हृदय भी विशाल है। हिमाचल अपने स्नेहपूर्ण आतिथ्य-सत्कार के लिए जाना जाता है। लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था के कारण देवभूमि की महत्ता और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के अलावा मंडी नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
200 पंजीकृत देवी-देवताओं ने बढ़ाई मेले की शोभा: डीसी
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार मेले में सात सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की गई हैं और मेले में 200 पंजीकृत देवी-देवता शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बजंतरियों के अनुदान एवं उनके राशन अनुदान तथा नजराना राशि में इस वर्ष आशातीत बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed