फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fagli festival of Bithu Narayan, the worshipable deity of Thachi area, begins.

Mandi News: थाची क्षेत्र के आराध्य देव बिठु नारायण का फागली उत्सव शुरू

Mon, 15 Apr 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Fagli festival of Bithu Narayan, the worshipable deity of Thachi area, begins.
थाची के विशेष स्थान से शुरू हुई देवता की वानर सेना की चढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। सिराज विधानसभा क्षेत्र के थाची में आराध्य देवता बिठु नारायण का दस दिवसीय फागली उत्सव शुरू हो गया है। इस हुम उत्सव का आगाज परंपरा और रीति रिवाजों के साथ थाची मैदान में विशेष स्थान से देवता की वानर सेना की चढ़ाई के साथ हुआ। बिठु नारायण को राम का अवतार माना जाता है। इस दौरान राम की सेना ने जब लंका पर आक्रमण किया था, उसी तरफ से यहां एक विशेष माहौल तैयार किया गया।

उत्सव में लोगों को मुखैाटे पहनाए गए, जिसमें मुख्य मुखौट बिठु नरायण का और दूसरा माता नरोल माता का था। फागली में लगभग 80 के करीब मुखौटाधारी (मंढयाहले) ने शिरकत की। यह आयोजन थाची खेल के मैदान से शुरू हुआ और इसके शुभारंभ होने से पूर्व कई रस्मों का निर्वहन किया गया। पहले दिन थाची के बिठु नारायण के मंदिर से वानर सेना चलती है। जबकि दूसरे तीन बढवाडा और तीसरे दिन गिरडा गुराण में दो तीन दिन तक चलती रहती है। बाद में सातवें दिन यह फागली उत्सव गागण में मनाया जाता है, जहां एक बड़े मेले का आयोजन भी किया जाता है। आठवें दिन पूरी वानर सेना विश्राम करती है तो नौवें व अंतिम दसवें दिन थाची में फागली उत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed