फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Facts not found regarding the murder of a newborn

Mandi News: नवजात की हत्या के नहीं मिले तथ्य

Sun, 20 Apr 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Facts not found regarding the murder of a newborn
मंडी। पंडोह क्षेत्र में मिले नवजात के शव मामले में पुलिस की जांच जारी है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की हत्या से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। ऐसे में जानवरों के कहीं से यह शव लाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जन्म से पूर्व ही नवजात की मौत हो गई थी। अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह शव लाया कहां से गया है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने के लिए पुलिस हर तरह से तथ्य जुटा रही है। इलाके के टावर डंप, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। बीते 18 अप्रैल सुबह पंडोह क्षेत्र में एक संपर्क मार्ग पर मिले नवजात शिशु के शव से कुछ अंग गायब थे। इससे हड़कंप मचा रहा कि कोई नवजात के शव को यहां ठिकाने लगा गया है। अब इस मामले में कुछ और ही तथ्य सामने आए हैं। इससे जांच की दिशा बदल गई है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed