{"_id":"6241f36d49d433585c7d77ab","slug":"facility-of-transparent-cylinder-started-in-chhoti-kashi-mandi-news-sml4039632132","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी में पारदर्शी सिलिंडर की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी में पारदर्शी सिलिंडर की सुविधा शुरू
विज्ञापन
कंपोजिट गैस सिलिंडर।
- फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी में पारदर्शी सिलिंडर की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। 6.3 किलो के गैस सिलिंडर के लिए 3300 रुपये सिक्योरिटी जमा करवानी पड़ेगी। 705 रुपये में यह सिलिंडर भरा जाएगा। पारदर्शी सिलिंडर का वजन भी करीब चार किलो है। इसे आसानी से इधर से उधर किया जा सकता है। खास बात यह कि इसमें गैस का भी पता चलता रहेगा कि कितनी बची है।
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि यदि किसी के पास पहले से ही कनेक्शन है तो उसे पारदर्शी सिलिंडर के साथ बदला जा सकता है। उसके लिए पहले से ही जमा सिक्योरिटी राशि 1400 रुपये कम हो जाएगी। यानी उपभोक्ता को 1900 रुपये अदा करने होंगे।
यह सिलिंडर आम सिलिंडर से मुकाबले काफी हल्का होगा। इसे एक से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जाया सकता है। वर्तमान में स्टील का सिलिंडर (भरा हुआ) 30 किलोग्राम का होता है जबकि यह करीब 10 किलो का होगा। आग लगने की घटना में यह सिलिंडर फटता नहीं है। मंडी में इंडियन आयल के बिक्री प्रबंधक नितिन टंडन ने कहा कि अभी मंडी शहर की दो एजेंसियों में ही यह सिलिंडर उपलब्ध है।
विज्ञापन
...
सिलिंडर के फायदे
नौकरी पेशा और अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह सिलिंडर काफी राहत वाला है। इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया सकता है। आग लगने के दौरान यह सिलिंडर फटता नहीं है।