{"_id":"66aa8dc4303103eca20d69b4","slug":"facilities-started-falling-short-in-front-of-the-number-of-jaundice-infected-patients-mandi-news-c-90-1-ssml1045-132197-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीलिया संक्रमित मरीजों की संख्या के आगे कम पड़ने लगीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीलिया संक्रमित मरीजों की संख्या के आगे कम पड़ने लगीं सुविधाएं
Thu, 01 Aug 2024 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पीलिया संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ने लगी हैं। इन सुविधाओं में विस्तार करने के लिए अब 200 बेड का दर्जा दिलाने की भी मांग जोर पकड़ने लगी है, ताकि उपचाराधीन गंभीर मरीजों को स्थानीय अस्पताल में ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने इस मांग को जायज बताते हुए इस पर कार्य करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को कहा है।
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर को 100 बेड का दर्जा प्राप्त है। अब इसे दो सौ बेड दिलाने के सभी मांग उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने इस मांग पर अस्पताल प्रशासन को काम करते योजना का प्रस्ताव बनाने को कहा। ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। बुधवार को पीलिया से ग्रस्त मरीजों का हालचाल पूछने के बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल के पांच मुख्य रोगी वार्डों के अलावा कॉन्फ्रेंस हॉल में भी मरीजों को उपचार दिलाने के लिए अतिरिक्त बेड की सुविधा उपलब्ध करवानी पड़ी है। बताया कि जोनल अस्पताल मंडी के दो मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. हिमांशु और स्वाति सोनी पीलिया संक्रमित मरीजों को उपचार दिला रहे हैं। ऐसे में सामान्य मरीजों की टांडा व मंडी की दौड़ भी खत्म हो चुकी है। उन्हाेंने नारियल का जूस, फल मरीजों को बांटने के साथ जरूरतमंद परिवारों के पीलिया मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
बॉक्स
जोगिंद्रनगर अस्पताल का दर्जा बढ़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को योजना का प्रारूप जल्द भेजा जाएगा। पीलिया संक्रमित मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है। दो मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की अगुवाई में गंभीर मरीजों को उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
-डॉ रोशन लाल कौंडल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर