फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Expressed happiness over the formation of the Traders Welfare Board

Mandi News: व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन पर जताई खुशी

Sun, 10 Aug 2025 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over the formation of the Traders Welfare Board
सुंदरनगर (मंडी)। महादेव व्यापार मंडल की बैठक रविवार को प्रधान प्रकाश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने 2006 में व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना कर प्रदेश को पूरे भारतवर्ष में प्रथम राज्य बनने का सौभाग्य दिलाया था। सत्ता परिवर्तन के बाद किसी भी सरकार ने बार-बार प्रस्ताव भेजने के बावजूद कोई उचित कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

मौजूदा सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड की नोटिफिकेशन आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जारी करके प्रदेश के 111 गैर सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया है। इसके लिए महादेव व्यापार मंडल एवं प्रदेश के समस्त व्यापारी वर्ग ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उम्मीद की कि जल्द व्यापारी कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश की बैठक बुलाकर व्यापारियों के मुद्दे हल करवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed