फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Expected bumper crop of unseasonal peas in Nachan and Sarajghati

Mandi News: नाचन और सराजघाटी में बेमौसमी मटर की बंपर पैदावार की उम्मीद

Thu, 05 Sep 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Expected bumper crop of unseasonal peas in Nachan and Sarajghati
नाचन हलके में मटर फसल की बिजाई किसानों ने कर दी है। बेमौसमी मटर फसल से किसानों को बड़ी उम्मीद ह
गोहर (मंडी)। नाचन और सराज क्षेत्रों में इस बार बेमौसमी मटर की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है, जिससे त्योहारी सीजन में हजारों किसानों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। इन क्षेत्रों की पंचायतों में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर मटर की बिजाई की गई है, और खेत हरे-भरे हो गए हैं।
विज्ञापन

नाचन के चैल चौक, मौवीसेरी, स्यांज, बाढ़ू, कुटाहची, सुक्कीबाई, रोहांडा, घीड़ी, शाला, जहल, जबाल और सराज के थुनाग, बगस्याड, जंजैहली, भाटकिधार, बागचुनोगी, च्यूनी समेत अन्य पंचायतों में बेमौसमी मटर की बंपर पैदावार हो रही है। मटर की पौध अब खेतों में उभर आई है, और अगर मौसम और अन्य कारक अनुकूल रहे तो फसल उम्दा होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों बबलू, नारायण, मनोज, श्याम, चमन, कृष्ण, लीला प्रकाश, किशोरी और अन्य ने बताया कि उनके खेतों में मटर की बिजाई के अच्छे परिणाम आ रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। नाचन फ्रूट वेजिटेबल संघ के प्रधान बीके ठाकुर और सराज सब्जी उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ने भी पुष्टि की है कि मटर की अच्छी पैदावार होने से किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. मुंशी राम ने बताया कि इस बार मटर का उत्पादन अच्छा हुआ है, और दिवाली के समय इसके दाम बढ़ने की भी उम्मीद है, जिससे किसानों की आय में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed