फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Expansion of Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization in Sundernagar Block

Mandi News: सुंदरनगर ब्लॉक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का विस्तार

Mon, 14 Sep 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Expansion of Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization in Sundernagar Block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डैहर (मंडी)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सुंदरनगर ब्लॉक में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है। संगठन की हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव गोपा धपोला ने ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रदेश अध्यक्ष सचिन मिरूपा की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

संगठन में पांच जोन अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें सुंदरनगर अर्बन जोन से सोम कुमार, डैहर से सत्य प्रकाश शर्मा, निहरी से भागी रथ, खिलड़ा से पवन कुमार और सलापड़ से मनोहर लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें अनिल कुमार, राम किशन, नीलम, सोनिया शर्मा, रमेश कुमार, यादविंदर शर्मा, चमेली देवी, भानु प्रकाश शर्मा, कांता देवी, सीता राम बंसल, रामा देवी और लाल सिंह मेहता शामिल हैं। महासचिव पद पर भी 12 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें भीम सिंह सांख्यान, ओम प्रकाश चंदेल, अयूब खान, करम चंद, बाबू राम, हेत राम, सरस्वती देवी, चुनी लाल, विकास, राज कुमार शर्मा, पंडित रिंकू शर्मा और नरेश कुमार शामिल हैं। सचिव पद पर तोशिक कुमार, धनी राम, दिला राम, हेम लता, अजमेर खान, करम चंद, गंगा राम, देविंदर ठाकुर, हंस राज, सुनीता देवी, दुनी चंद, मुंशी राम और विनोद कुमार पेहवाल को नियुक्त किया गया है। सदस्य पद पर शंकर दास, कपिल ठाकुर, चेत राम, हंस राज, विक्रम सिंह, अनिता देवी, सोनू, लोक नाथ, भूपेंद्र सिंह, बिरबल, रामेश्वर कुमार, घनश्याम लाल, लाल सिंह और रमेश कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विजय कुमार को ब्लॉक मीडिया प्रभारी और हेमंत कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed