फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Executive Board of Trade Board Joginder Nagar dissolved, elections to be held

Mandi News: व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर की कार्यकारिणी भंग, होंगे चुनाव

Sun, 21 Apr 2024 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Executive Board of Trade Board Joginder Nagar dissolved, elections to be held
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां के बीच व्यापार मंडल के चुनाव का बिगुल भी बज गया है। अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव होंगे। इसमें करीब 600 कारोबारी वोट के माध्यम से व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के निवर्तमान अध्यक्ष अजय धरवाल ने स्वयं व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा की। बकौल अजय उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, इसलिए उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अब दोबारा चुनाव होंगे। इसके लिए शहर के वरिष्ठ कारोबारी ओम मरवाह को चुनाव संयोजक चुना गया है। व्यापार मंडल का कार्यभार भी चुनाव तक वहीं देखेगें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव की तिथि तय होगी और व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के दिसंबर 2020 में चुनाव हुए थे और अजय धरवाल करीब 350 वोट हासिल कर अध्यक्ष बने थे। चुनाव को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed