फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   exam

दो पॉजिटिव समेत पांच होम आइसोलेट अभ्यर्थियों ने दी ईओ, सचिव की परीक्षा

Sun, 27 Sep 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
exam
मंडी। जिले में रविवार को 25 परीक्षा केंद्रों में नगर निकायों में कार्यकारी अधिकारी और सचिव पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 2211 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दो कोरोना पॉजिटिव समेत पांच होम आइसोलेट हुए अभ्यर्थियों ने भी कोविड केयर सेंटर छिपणू में परीक्षा दी। जिले में कुल 3880 परीक्षार्थियों में से 1669 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने परीक्षा को संचालित करने के लिए कोविड-19 के तहत सरकार के जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया। यह परीक्षा प्रात: 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। कोविड को लेकर अभ्यर्थी करीब दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए थेे। थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज करने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कोविड केयर सेंटर छिपणू में पांच लोगों ने दी परीक्षा। इसमें दो कोरोना पॉजिटिव और तीन होम आइसोलेट अभ्यर्थी शामिल हुए। इन्हें प्रशासन ने सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत सुविधा मुहैया करवाई गई। एडीएम श्रवण मांटा ने बताया कि जिले में 25 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 3880 में से 2211 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1669 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर छिपणू में दो कोरोना कोरोना पॉजिटिव समेत पांच होम आइसोलेट अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा दी। इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed