फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ex-minister jairam voice attack on cm

मुख्यमंत्री शिमला में, सराज में लग रही उद्घाटन पट्टिकाएं : जयराम

Fri, 29 Apr 2016 06:53 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 29 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
ex-minister jairam voice attack on cm
जानकारी देते जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मंडी। पूर्व मंत्री और सराज के विधायक जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर सराज विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में तीन सालों से अधिक के प्रदेश सरकार के कार्यकाल में महज तीन किमी दूरी की सड़कें बन पाई हैं।

विज्ञापन


महज कागजों में सड़क का निर्माण किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के नाम पर हारे हुए नेता स्कूलों को स्तरोन्नत कर वहां महज पट्टिकाएं लगाने का काम रहे हैं।  मुख्यमंत्री शिमला में हैं और उनके नाम पर सराज में लोकार्पण की पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए महज कागजों पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जहां गत भाजपा सरकार के कार्यकाल में सराज विस क्षेत्र में रिकार्ड 320 किमी सड़क का निर्माण किया गया था। वहीं, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महज तीन साल से अधिक के कार्यकाल में धरातल पर महज तीन किमी सड़क का निर्माण किया है। हालांकि सरकार ने कागजों में 21 किमी सड़क बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराज क्षेत्र में गलूधार से थाचाधार आधा किमी दूरी की संपर्क सड़क, 330 मीटर लंबी जंजैहली-बेखली सड़क और 2.5 किमी लंबी थुनाग-बन्यारड़ सड़क का निर्माण महज कागजों में किया गया। बजट सत्र में सड़क निर्माण के सवाल पर सरकार ने सराज में 21 किमी सड़कों के निर्माण करवाने की बात कही है। लेकिन, धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। वहीं, पीएचसी बागा चनौगी और खोला नाला में भी डाक्टर और फार्मासिस्ट तक तैनात नहीं किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा विकास खंड सराज के भवन और विद्युत बोर्ड एसडीओ के भवन व जंजैहली स्कूल में चार लाख से बनाए गए स्टेज के उद्घाटन पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed