फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Every woman is special, whether at home or office: Shalini Agnihotri

हर महिला विशेष, चाहे घर या ऑफिस : शालिनी अग्निहोत्री

Fri, 17 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Every woman is special, whether at home or office: Shalini Agnihotri
मंडी में अपराजिता कार्यक्रम पर भाग लेतीं छात्राएं मुख्यतिथि और स्टाफ के साथ। - फोटो : Mandi
मंडी। महिलाएं निर्भर नहीं हैं। वे हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं। पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है।
विज्ञापन

हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में। वह अपने आसपास की दुनिया में बदलाव ला रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही है। यह विचार एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मंडी के विशाल बैंक्वेट हॉल में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में युुवाओं के समक्ष रखे।
विज्ञापन

एजुकेशन प्वाइंट मंडी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में टॉॅक शो भी हुआ। इसमें युवा प्रतिभाओं के सवालों का एसपी ने बेबाकी से जवाब दिए। अगर यूपीएससी क्लीयर करना है तो साधारण व्यक्ति से अधिक सामान्य ज्ञान रखें। छह से सात घंटे की पढ़ाई काफी है। अखबार जरूर पढ़ें और सोशल मीडिया से एकदम दूरी बनाए रखें। कार्यक्रम में एजुकेशन प्वाइंट के चेयरमैन मोनिका ठाकुर, एमडी रितेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
समर्पित विद्यार्थी मिलें तो रोजाना एक घंटा कोचिंग देने को तैयार
छात्रा रेखा ने जब एसपी शालिनी अग्निहोत्री से पूछा कि क्या वह जरूरतमंद युवाओं को कोचिंग देंगी तो उन्होंने कहा कि यह सोच उनकी लंबे समय से थी मगर कोरोना के चलते यह नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अगर समर्पित भाव से युवा कोचिंग लेना चाहें तो उनके लिए मैं रोजाना एक घंटा कोचिंग देने के लिए तैयार हूं। कहा कि इसके लिए मैं अन्य अधिकारियों को भी कोचिंग देने के लिए कहूंगी।
स्लोगन स्पर्धा में अविनाश ने मारी बाजी
मंडी। अपराजिता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में स्लोगन प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में एजुकेशन प्वाइंट अकादमी के शिक्षकों ने भी अपनी बेहतर प्रस्तुतियां दीं।
शिक्षक भूपाल सिंह ने एक कविता नारी तू शक्ति सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारती ठाकुर ने नारी पर कई कविताओं की पंक्तियां सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अविनाश पहले, कृष्णा दूसरे और अनीता तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान सांत्वना पुरस्कार कंचन और सुनीता को दिए गए। इस मौके पर अकादमी में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को एसपी ने सम्मानित किया। पुष्पराज ने माए नी मेरिये शिमला दी राहें चंबा कितनी दूर गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया। संवाद
अपराजिता कार्यक्रम में सवाल जवाब
आपके सिविल सर्विस में जाने का कारण क्या था : अरुणा
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा, बचपन से ही कुछ हटकर करने की चाहत थी। आईपीएस बनने की इच्छा दिल में तब जाकर अधिक बढ़ी जब मुझे देश में कई स्थानों में जाने का मौका मिला। मैंने कई ऐसे दृश्य देखे जिनको देखकर नौकरी करने का निश्चय किया जिससे देशसेवा भी की जा सके और समाज में एक बदलाव लाया जा सके।
साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है : हेमलता
साइबर क्राइम चिंता का विषय बन चुका है। इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की अधिक आवश्यकता है। सबसे अधिक सोशल मीडिया पर कभी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। यह समझें कि हमें यह मीडिया प्लेटफार्म सब कुछ फ्री में क्यों दे रहे हैं। डिजिटल प्लेटफार्म पर अगर पैसों की बात आए तो सतर्क हो जाएं और अपनी निजी जानकारी न दें।
एक महिला अधिकारी होने पर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा : ट्विंकल
चुनौतियां और बाधाएं हर काम में होती हैं। यह बात सच है कि महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में स्वयं को स्थापित करना बहुत कठिन होता है। एक महिला अधिकारी के पास जब सभी अधिकारी-कर्मचारी पुरुष होंगे तो ऐसे में सामंजस्य बैठाना कठिन हो जाता है। मेरे सामने भी यह समस्या रही, लेकिन खुद को स्थापित करने के लिए मैंने अपनी पहचान बनाई।
...
यूपीएससी की तैयारी में शेड्यूल कैसा रहा : सुनीता
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इसके लिए आपको डिजिटल और सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि से दूरी रखनी होगी। रोजाना दो न्यूज पेपर पढ़ें। 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करें। भाषा कोई भी हो उस पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। अच्छी बुक्स का चयन करें।

.......
बीपीएल विद्यार्थियों को देंगे निशुल्क कोचिंग : रितेश ठाकुर
मंडी। बीपीएल से संबंधित युवाओं को एजुकेशन प्वांइट अकादमी मुफ्त कोचिंग देगी। यह बात अकादमी के एमडी रितेश ठाकुर ने अपराजिता कार्यक्रम में कही। कहा कि कोई भी युवा आर्थिक हालातों के चलते अपना सपना साकार करने से न चुके, इसके लिए वह बीपीएल के छात्र-छात्राओं मुफ्त कोचिंग देंगे। कहा कि अकादमी के प्रशिक्षु सरकारी और निजी संस्थानों में बड़े-बड़े ओहदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों और स्टाफ को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर अकादमी चेयरपर्सन मोनिका ठाकुर, शिक्षक सपना, निवेदिता, भारती, हेमलता, प्रियंका ठाकुर, प्रियंका, चारवी कपूर, रितिका, भावना, आरती, पूजा गुलेरिया, रश्मि, दीपा, अमित, रोहित ठाकुर, भूपाल, संजीव और कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद

मंडी में अपराजिता कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी मुख्यतिथि एसपी शालिनी अग्निहोत्री के साथ।

मंडी में अपराजिता कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी मुख्यतिथि एसपी शालिनी अग्निहोत्री के साथ। - फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed