{"_id":"6160818b8ebc3e29907d755a","slug":"entry-is-not-being-given-in-the-temple-without-mask-mandi-news-sml3865938122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के मंदिर में नहीं दिया जा रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के मंदिर में नहीं दिया जा रहा प्रवेश
विज्ञापन
कोयला माता मंदिर राजगढ़ में माता का आशीर्वाद प्राप्त करते श्रद्धालु।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शारदीय नवरात्र में शुक्रवार को मंदिरों में सुबह से दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया। भक्त सुबह 7 बजे से रात दस बजे तक मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन के आदेशानुसार एसओपी का पूरा कढ़ाई से पालन किया जा रहा है।
मंदिरों में बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसलिए सभी मंदिरों में गार्ड और अन्य मंदिर कमेटियों के सदस्यों की तैनाती की गई है। सैनिटाइज के बाद ही गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिरों में प्रवेश और निकासी द्वार भी अलग-अलग बनाए गए हैं।
भीमाकाली माता मंदिर में आरती के बाद दुर्गा स्तुति पंडित कर रहे हैं। मंदिरों में भक्त कोविड नियमों का पालन कर मां के दर्शन कर रहे हैं।
घरों में भी सुबह से अखंड ज्योति और व्रत रखकर मां की महिमा का गुणगान जारी है।
कोयला माता मंदिर कमेटी के महासचिव भीम चंद सरोच ने बताया कि कोयला माता मंदिर में दुर्गा पाठ का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जा रहा है। इसके अलावा नवरात्र पर मंदिर में हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति 14 अक्तूबर को होगी। इस दिन कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्र का समापन होगा।
विज्ञापन
000