{"_id":"680d27ac1bb80374af06589e","slug":"enter-free-bus-pass-details-all-operators-mandi-news-c-90-1-mrt1064-154363-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निशुल्क बस पास का विवरण दर्ज करें सभी परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निशुल्क बस पास का विवरण दर्ज करें सभी परिचालक
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बस पास के दुरुपयोग होने की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंची हैं। शिकायतों में कहा है कि परिचालक निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जारी किए निशुल्क पास का विवरण दर्ज नहीं कर रहे हैं। परिचालकों की लापरवाही के कारण ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही पास का बार-बार अनधिकृत उपयोग किया जा रहा है। इससे निगम को वित्तीय नुकसान हो रहा है।
शिकायतें सामने आने पर क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी ने परिचालकों को सख्त हिदायतें जारी की हैं। अब सभी परिचालकों को सुनिश्चित करना होगा कि कार्यरत कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों की ओर से उपयोग किए गए हर निशुल्क पास को विधिवत दर्ज किया जाए। सभी परिचालक निशुल्क पास धारकों की वैध पहचान सत्यापित करें।
निगम प्रबंधन ने चेताया है कि यदि कोई परिचालक लापरवाही करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ एचआरटीसी के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम ने अधिकारियों को बसों की नियमित चेकिंग करने और निशुल्क पास का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि निगम के मंडी डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक की तैनाती और सख्ती के बाद पहली बार कमाई का आंकड़ा 3.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
.....
कुछ बसों में निशुल्क बस पास के दुरुपयोग की शिकायतें मिली हैं। इसे लेकर सभी परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निगम अपनी आमदनी और लोगों के सुगम सफर को लेकर गंभीर है। बसों की चेकिंग के दौरान कोई परिचालक लापरवाही करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अखिल अग्निहोत्री, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी