फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Engineering students got acquainted with modern industrial techniques.

Mandi News: आधुनिक औद्योगिक तकनीकों से रूबरू हुए इंजीनियरिंग के विद्यार्थी

Fri, 09 Oct 2026 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Engineering students got acquainted with modern industrial techniques.
स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक स्वचालन से उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय (जेएनजीईसी) सुंदरनगर में शुक्रवार को मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईआईओटी) पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ के प्रो. डॉ. रविंद्रजीत सिंह वालिया ने विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों, स्वचालन और आईआईओटी के व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी। महाविद्यालय के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. राजीव खंडूजा ने तकनीकी शिक्षा में ऐसे व्याख्यानों को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, विभागाध्यक्ष एवं डीन अकादमिक प्रो. रितेश कौंडल ने कहा कि इनसे विद्यार्थियों और शिक्षकों को नवीनतम औद्योगिक तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed