{"_id":"68e9412f142539b848083edc","slug":"engineering-colleges-raise-awareness-about-mental-health-mandi-news-c-90-1-ssml1045-172730-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ाई जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ाई जागरूकता
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भावनात्मक मजबूती विकसित करना और प्राकृतिक आपदाओं, विस्थापन या संघर्ष जैसे संकटों के दौरान मानसिक सहयोग उपलब्ध कराना था।
यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग मंडी, एनजीओ ममता, फीट ऑफ फायर और स्थानीय डांस स्कूल के सहयोग से किया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने कार्यक्रम संचालन में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. लाल सिंह, डॉ. पवन कुमार और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलक्ष कांगो ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक-प्राचार्य डॉ. राजीव खंडूजा ने की। डॉ. लाल सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य की शुरुआती पहचान और सामुदायिक सहयोग की महत्ता पर बल दिया। डॉ. अभिलक्ष कांगो ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को सिर्फ समझना नहीं, बल्कि उसे जीना और अपनाना जरूरी है। संवाद