{"_id":"67866c0d09923c57f00b6569","slug":"encroachment-on-footpath-challan-issued-to-vegetable-seller-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145370-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फुटपाथ पर अतिक्रमण, सब्जी विक्रेता का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फुटपाथ पर अतिक्रमण, सब्जी विक्रेता का काटा चालान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
मंडी शहर में अनाधिकृत ढंग से सड़क किनारे बैठे फड़ी धारकों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम व पुलि
- फोटो : बिना क्रॉसिंग संकेतक के अजगैन मोड़ पर सड़क क्रास करते वाहन।
मंडी। शहर की सड़कों के किनारे फुटपाथ पर बिना अनुमति सामान बेचने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से कार्रवाई की। चौहाटा में एक फल एवं सब्जी विक्रेता का पांच हजार रुपये का चालान किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रवेशद्वार के बाहर एक सब्जी विक्रेता को भी नोटिस जारी किया है। यह व्यक्ति नोटिस प्राप्त करने से पहले कहीं चला गया। इस कारण नगर निगम की टीम व्यक्ति को नोटिस नहीं थमा पाई।
विज्ञापन
नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने की लगातार शिकायतें कार्यालय में पहुंच रही थीं। इस कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ मिल कर शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। पड्डल मार्केट, चौहाटा बाजार और स्कूल बाजार समेत सकोडी चौक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
फुटपाथ पर सामान रख राहगीरों के लिए बाधा पैदा करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। कुछ स्थानों पर सामान भी जब्त किया गया। एक व्यापारी को कार्यालय की ओर से नोटिस देकर नगर निगम कार्यालय बुलाया गया। नगर निगम के कार्यालय के बाहर सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। यहां बैठे व्यापारियों को भी कार्यालय में अपने सभी दस्तावेज सहित पेश होने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।