फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Encroachment and illegal parking will be marked on the Kiratpur-Manali four-lane, bulldozers will be used

Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर चिह्नित होगा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग, चलेगा बुलडोजर

Sat, 23 May 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and illegal parking will be marked on the Kiratpur-Manali four-lane, bulldozers will be used
एनएचएआई ने तीन जिलों के प्रशासन को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन

फोरलेन किनारे अवैध कट और पार्किंग से हादसों का बना है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किरतपुर–मनाली फोरलेन पर अवैध कट, अतिक्रमण और सड़क किनारे बनाई गई अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई शुरू होने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंडी, कुल्लू और बिलासपुर जिलों के प्रशासन को पत्र भेजकर संयुक्त अभियान चलाने का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से फोरलेन किनारे अवैध रूप से बनाए गए रास्तों, पार्किंग स्थलों और कब्जों को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर–मनाली फोरलेन पर लगातार बढ़ते अवैध कट और अतिक्रमण अब यातायात सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। कई स्थानों पर होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक सीधे पहुंच के लिए फोरलेन से अनधिकृत रास्ते बना दिए गए हैं। वहीं सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


एनएचएआई के पत्र के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संबंधित एसडीएम के पास भेज दिया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त निरीक्षण टीमें गठित की जाएंगी। इन टीमों में राजस्व, पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी शामिल होंगे। टीमें फोरलेन का निरीक्षण कर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और बिना अनुमति बनाए गए कटों की पहचान करेंगी, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय भी फोरलेन के किनारे बढ़ते अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर पहले ही सख्त टिप्पणी कर चुका है और अवैध ढांचों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे। अब प्रशासन न्यायालय के निर्देशों और एनएचएआई की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। उधर, एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि फोरलेन पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed