फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Encouraged to become employers

Mandi News: रोजगार देने वाले बनने के लिए किया प्रोत्साहित

Mon, 13 Oct 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Encouraged to become employers
मंडी कॉलेज में उद्यमिता विकास पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद ​​शिक्षक व विद्यार्थी। संवाद
मंडी। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) की ओर से सोमवार को वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में ईएसडीपी योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) का आयोजन किया गया। ईएपी का उद्देश्य उद्यमिता और आज के समय में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता और समझ पैदा करना रहा।
विज्ञापन

प्राचार्य संजीव कुमार ने युवाओं को रोजगार लेने के बदले रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसआईसी के मुख्य प्रबंधक लोकश भाटिया ने छात्रों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्यमिता क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है, एक अच्छा उद्यमी कैसे बनता है आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र मंडी से दिलीप भारद्वाज ने एमएसएमई योजनाओं के बारे में जानकारी दी और स्वरोजगार एवं एमएसएमई क्षेत्र में अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उद्योगपति जितेश वालिया ने अपने उद्यमिता के अनुभवों को छात्रों से साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकश भाटिया ने एनएसआईसी प्रशिक्षण केंद्र पुलघराट मंडी में चल रहे निशुल्क कौशल प्रशिक्षणों के बारे में छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर प्रो. सीमा शर्मा, डॉ. हरीश चौहान, जितेंद्र कुमार, डॉ. संजय, डॉ. सुरेंद्र कुमार और विनय कुमार मौजूद रहे।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed