फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity production remained stalled for 14 hours in Shanan and Bassi projects

Mandi News: शानन और बस्सी परियोजनाओं में 14 घंटे ठप रहा विद्युत उत्पादन

Sat, 02 Aug 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity production remained stalled for 14 hours in Shanan and Bassi projects
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहार घाटी और बड़ा भंगाल क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते ऊहल और लंबाडग नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बारिश के साथ बहकर आई मिट्टी और मलबे ने स्थिति और बिगाड़ दी, जिससे पंजाब सरकार की 110 मेगावाट शानन तथा हिमाचल प्रदेश की 66 मेगावाट बस्सी जल विद्युत परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों परियोजनाओं को मिलाकर लगभग 27 लाख मिलियन यूनिट उत्पादन का नुकसान हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद बरोट की रिजर्वायर में भारी मलबा, लकड़ियां और सिल्ट जमा हो गईं। इसके कारण करीब 14 घंटे तक बिजली उत्पादन बाधित रहा। बारिश के कारण रिजर्वायरों में पानी का बहाव 16.6 मिलियन क्यूसिक तक पहुंच गया और सिल्ट स्तर 5,000 से 15,000 पीपीएम तक दर्ज किया गया, जो सुरक्षित सीमा से कहीं अधिक है।
विज्ञापन

इसके कारण शानन परियोजना को लगभग 18 लाख यूनिट और बस्सी को लगभग 9 लाख यूनिट का नुकसान उठाना पड़ा। शनिवार सुबह करीब 7 बजे के बाद हालात कुछ सामान्य हुए और दोनों परियोजनाओं में उत्पादन बहाल किया गया। शानन परियोजना के एसई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे से बिजली उत्पादन दोबारा शुरू कर दिया गया है। वहीं, बस्सी परियोजना की आरई दीप्ति भट्ट ने कहा कि शानन से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण बस्सी परियोजना भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed