{"_id":"6437f056f37cc79d380a50c9","slug":"electricity-cut-of-fair-traders-all-gates-closed-for-shopping-mandi-news-c-19-1-120427-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मेला कारोबारियों की बिजली काटी, खरीदारी के लिए सभी गेट किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मेला कारोबारियों की बिजली काटी, खरीदारी के लिए सभी गेट किए बंद
Thu, 13 Apr 2023 05:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में राज्य स्तरीय मेला मैदान में अपना सामान समेटते बाहरी राज्य के कारोबारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मेला कारोबारियों से जोगिंद्रनगर में मेला मैदान खाली करवाने के लिए आखिरकार मेला समिति और प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी। बुधवार देर शाम तक भी जब कारोबारियों ने मेला मैदान खाली करने में जहमत नहीं की तो उनकी बिजली तक काटनी पड़ी।
पुलिस ने मेला कारोबारियों को मेला मैदान खाली करने की सख्त चेतावनी दी। वहीं व्यापार मंडल के आक्रामक रुख के बाद मेला मैदान खाली हो पाया। वीरवार को मेले में सजी कुछ दुकानों में जब खरीदारी को लेकर भी ग्राहक नहीं माने तो गेट भी बंद करने पड़े। इसके बाद करीब दो सौ से अधिक व्यापारियों ने अपना सामान समेटा। वाटरप्रूफ पंडालों में सजी दुकानों को देर रात खाली करवाया गया। जोगिंद्रनगर के राज्य स्तरीय देवता मेले में पहले दस अप्रैल तक कारोबारियों को कारोबार की अनुमति प्रशासन ने दी थी। इस पर वे संतुष्ट नहीं दिखे तो 12 अप्रैल तक उन्हें कारोबार करने का समय दे दी गया था।
तय समय के बाद भी कुछ कारोबारियों ने प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर मेला मैदान में डटे रहे। इसके बाद प्रशासन की टीम ने सख्ती कर उन्हें मेला स्थल से बाहर का रास्ता दिखाया। एसडीएम जोगिंद्रनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मेले में प्रशासन की तय अवधि के बाद जो कारोबारी मेला स्थल में कारोबार के लिए डटे हुए थे उन्हें मेला समिति व प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर भेज दिया है। मेला मैदान में अब कोई भी कारोबारी व्यापार नहीं कर पाएगा। पुलिस टीम को भी मेला स्थल में निगरानी की हिदायत दी है।