Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity bills worth 15 lakh remain unpaid; connections of 1,500 consumers to be disconnected.

Mandi News: 15 लाख के बिजली बिल बकाया, 1500 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Tue, 03 Nov 2026 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills worth 15 lakh remain unpaid; connections of 1,500 consumers to be disconnected.
15 नवंबर तक बिल जमा करवाने की चेतावनी
विज्ञापन

बिजली चोरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बिजली बिल जमा करवाने में लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विद्युत उपमंडल नंबर-3 के तहत करीब 1500 उपभोक्ताओं पर 15 लाख रुपये बिजली बिल बकाया हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 15 नवंबर तक भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से या बिजली बोर्ड के मुख्य कार्यालय स्थित कैश काउंटर पर बिल जमा करवा सकते हैं। वहीं, बोर्ड अब बिजली चोरी करने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसकर राजस्व नुकसान रोकने पर जोर दिया जाएगा। विद्युत उपमंडल नंबर-3 के अधिशासी अभियंता अरुण ठाकुर ने बताया कि भ्यूली, पुरानी मंडी, खलियार, बिजणी, मैगल, पाखरी, द्रंग, नगरोटा, रोपडू, नसलोह, कोट, रेहड़धार, बाडीगुमाण, तुंग और चौकी भलोट सहित अन्य क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के बिल लंबित हैं। सभी को निर्धारित समय में बकाया राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed