फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electric transformer will be removed from Trilokinath temple premises

Mandi News: त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर से हटेगा विद्युत ट्रांसफार्मर

Thu, 23 Oct 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 23 Oct 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
Electric transformer will be removed from Trilokinath temple premises
त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण करते महापौर वीरेंद्र भट्ट और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
मंडी। ऐतिहासिक त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर से सटे ट्रांसफार्मर को अब हटाया जा रहा है। यह ट्रांसफार्मर अब परिसर से करीब 15 फीट दूर स्थापित किया जाएगा। साथ ही इसकी क्षमता 250 केवी से बढ़ाकर 400 केवी की जाएगी, जिससे सर्दियों के दौरान पुरानी मंडी क्षेत्र में बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बुधवार को विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षण अधिकारी लक्ष्मी चंद्र के साथ स्थल का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि सड़क के किनारे मंदिर से सटा यह ट्रांसफार्मर श्रद्धालुओं के लिए हमेशा खतरा बना रहता था। इसके स्थानांतरण से सुरक्षा सुनिश्चित होगी और मंदिर परिसर का सौंदर्य भी बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि पुरानी मंडी में लगभग 500 आवासीय भवन हैं, जहां सर्दियों के मौसम में वोल्टेज की समस्या रहती है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से बिजली आपूर्ति सुचारू होगी। इस परियोजना पर करीब 20 लाख रुपये की प्रारंभिक लागत का आकलन किया गया है। निरीक्षण के दौरान विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता होशियार राणा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed