{"_id":"6676dc73b99661efb1026303","slug":"election-of-youth-parliament-of-pangana-school-kishori-became-prime-minister-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129300-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पांगणा स्कूल की युवा संसद का चुनाव, छवि राष्ट्रपति, किशोरी बनीं प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पांगणा स्कूल की युवा संसद का चुनाव, छवि राष्ट्रपति, किशोरी बनीं प्रधानमंत्री
Sun, 23 Jun 2024 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
करसोग(मंडी)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में शनिवार को युवा संसद का चुनाव हुई। इसमें पहली से लेकर पांचवीं और छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के कक्षाओं से सभी प्रतिनिधि संसद के तौर पर चुने गए। बाद में इन सभी ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को चुना।
प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि युवा संसद के लिए सबसे पहले पार्टी ए, बी, सी और डी बनाई गई। डिंपल, स्नेहा, दिनेश और किशोर भारती को क्रमशः इन पार्टियों का नेता चुना गया। उसके बाद छठी से 12वीं तक इन पार्टियों से कक्षा प्रतिनिधि सांसद के तौर पर चुने गए। इनमें छठी से रिमझिम, दक्ष, सातवीं से दिव्यांशी, चारुल, आठवीं से चेष्टा, डार्विन, नौवीं कक्षा से रजत और यशस्वी, दसवीं से सूर्यांश और धीरज, 11वीं कक्षा से नीरव चौहान, इशांत और राकेश तथा 12वीं से श्रेया, मोनिका ठाकुर और पंकज ठाकुर चुने गए।
इसके बाद चुने गए प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री पद का चुनाव किया। इसमें पार्टी डी से किशोर भारती प्रधानमंत्री चुनी गईं। उसके बाद राष्ट्रपति के चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला ड्रॉ हुआ। अंतिम फैसला प्रधानाचार्य द्वारा टॉस के माध्यम से किया गया। इसमें 12वीं कक्षा की छवि ठाकुर को राष्ट्रपति चुना गया। इसके अलावा दिनेश कुमार को विपक्ष का नेता चुना गया।