फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Elderly couple dies after car falls into ditch near Kotlu in Karsog

Mandi News: करसोग के कोटलू के पास खाई में गिरी कार, बुजुर्ग दंपती की मौत

Wed, 05 Nov 2025 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 05 Nov 2025 11:18 AM IST
सार

  उपमंडल करसोग के तहत रामपुर-करसोग सड़क पर कोटलू से एक किलोमीटर आगे मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Elderly couple dies after car falls into ditch near Kotlu in Karsog
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के तहत रामपुर-करसोग सड़क पर कोटलू से एक किलोमीटर आगे मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। दुर्घटना में दंपती की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे रामपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस हादसे के सही कारण के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। बुजुर्ग दंपती की पहचान लोवजंग डोलमा (80) और कुंजग क्ष्याल छंद (80) निवासी चागो जिला किन्नौर के रूप में हुई है। दंपती की बेटी सुशीला (58) घायल हो गई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह कार सवार चागो से करसोग की ओर आ रहे थे। कार को सुशीला चला रही थीं कि कोटलू से लगभग एक किलोमीटर आगे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायल सुशीला को रामपुर ले जाया गया। घटना की पुष्टि डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed