{"_id":"6908e60f5a0039cc450b5e70","slug":"eight-cb-nat-tests-conducted-in-karsog-one-positive-mandi-news-c-90-1-ssml1045-175052-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग में आठ सीबी नॉट परीक्षण किए, एक पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग में आठ सीबी नॉट परीक्षण किए, एक पॉजिटिव
Mon, 03 Nov 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नागरिक अस्पताल करसोग में सोमवार को क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आठ लोगों के सीबी नॉट परीक्षण किए गए। इनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति को इलाज और परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवा दी है।
बीएमओ डॉ. गोपाल ने बताया कि अस्पताल में रोजाना टीबी की स्क्रीनिंग और परीक्षण सुविधा उपलब्ध है तथा मरीजों को समय पर उपचार और दवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि लगातार खांसी, वजन में कमी, बुखार या कमजोरी जैसी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं। टीबी का इलाज उपलब्ध है और समय पर जांच ही नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है। इसके साथ ही अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हुए सोमवार को 514 मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया तथा 141 एक्स-रे जांचें की गईं। संवाद