फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eight agricultural scientists will go door-to-door to communicate with farmers

Mandi News: आठ कृषि वैज्ञानिक घर-घर पहुंच किसानों से करेंगे संवाद

Sun, 25 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eight agricultural scientists will go door-to-door to communicate with farmers
धर्मपुर (मंडी)। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र मंडी जिले में इस अभियान की शुरुआत 29 मई को धर्मपुर से करेगा। इसमें आठ कृषि वैज्ञानिक दो दिनों तक धर्मपुर में एक हजार से अधिक किसानों से संवाद करेंगे। इस अभियान का मूल उद्देश्य किसानों को नई और आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान किसानों को सोयाबीन के बीज भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मृदा परीक्षण के लिए सैंपल भी इकट्ठा किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक विधि से जैविक खेती को बढ़ावा देने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

धर्मपुर में आठ सौ बीघा जमीन पर सोयाबीन क्लस्टर तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. लक्ष्मीकांत शर्मा और डाॅ. नेहा चौहान ने बैठक में शिरकत की। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एलके शर्मा ने बताया कि यह क्लस्टर डरवाड़ के छत्रैना, गरली, अंसवाई, लौंगणी, जोढन, सरी, बिंगा, दबरोट, ध्वाली, सधोट, सरौन, सज्याओ, सिद्धपुर, बसंतपुर आदि जगहों पर आठ सौ बीघा जमीन पर तैयार होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए उन्नत किस्म के सोयाबीन बीज इस माह के अंत तक छह किलो प्रति बीघा की दर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। डॉ. नेहा चौहान ने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूक करना है। डाॅ. कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि 29 मई को 10 बजे लौंगणी, 12 बजे बिंगा तथा तीन बजे ध्वाली में संकल्प यात्रा के कैंप होंगे। 30 मई को छत्तरैणा, गरली, तनियार और सरौन में कैंप होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed