{"_id":"66e96b34c79c8d43ac09306f","slug":"effort-to-run-toy-train-on-jogindernagar-pathankot-railway-track-mandi-news-c-90-1-ssml1045-135891-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन चलाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन चलाने की कवायद
Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने केंद्रीय मंत्रालय को भेजा योजना का प्रारूप, डीआरएम ने किया निरीक्षण
जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला और नूरपुर तक रेलगाड़ियों को जल्द शुरू करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-पठानकोट हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे विभाग ने केंद्रीय रेल मंत्रालय को योजना का प्रारूप भेजने की तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। 164 किलोमीटर नैरोगेज ट्रैक पर रेलगाड़ियों की आवाजाही के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अमृत भारत रेलवे योजना के तहत स्टेशनों का जीर्णोद्धार भी होगा।
जोगिंद्रनगर, ऐहजू, बैजनाथ पपरोला, पालमपुर और कांगड़ा घाटी की रेल लाइन का निरीक्षण करने के साथ पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों का उत्तर रेलवे विभाग के डीआरएम संजय साहू ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 1927 के ऐतिहासिक रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन चलाने की जानकारी उन्होंने पत्रकारों से साझा की। उन्होंने ऐहजू रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का जायजा लिया। जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण रेल ट्रॉली के माध्यम से किया।
रेलवे विभाग की ओर से कांगड़ा घाटी के रेलवे स्टेशनों को हेरिटेज बनाने के साथ रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को पार्किंग, शौचालय, रेस्ट रूम की भी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्यों को शुरू भी कर दिया है। इसके तहत ऐतिहासिक बैजनाथ मंदिर के बंद पड़े रेलवे स्टेशन की बहाली के अलावा कांगड़ा घाटी के अन्य बड़े स्टेशनों का जीर्णोद्धार होगा। जहां पर रेलगाड़ियों की आवाजाही के दौरान सैकड़ों यात्री पहुंचते हैं।
विज्ञापन
उधर, रेलवे के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि चक्की पुल का निर्माण कार्य मार्च 2025 में पूरा होते ही रेलगाड़ियों की आवाजाही पठानकोट तक शुरू होगी। बहरहाल जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला और नूरपुर तक रेलगाड़ियों को जल्द शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।