फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Educational institutions closed today in Padhar, Balichowki and Katola

भारी बारिश से बिगड़े हालात: पधर, बालीचौकी और कटौला में आज शिक्षण संस्थान बंद

Wed, 27 Aug 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 27 Aug 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions closed today in Padhar, Balichowki and Katola
मंडी में लगातार हो रही बारिश से ब्यास का जलस्तर बढ़ गया है। संवाद - फोटो : ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़।
मंडी। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मंडी जिला के विभिन्न उपमंडलों में एक दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश 27 अगस्त 2025 को लागू रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते सोमवार रात से लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है और कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। नालों और खड्डों के उफान पर होने से आवागमन बाधित हुआ है, जिससे छात्रों की सुरक्षा और संरक्षा को गंभीर जोखिम है।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर उपमंडल पधर, बालीचौकी और उपमंडल सदर की उप-तहसील कटौला में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ियां (आईआईटी मंडी को छोड़कर) एक दिन के लिए बंद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed