फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Education Minister passes through Churah; Congress leaders remain absent

Mandi News: चुराह से गुजरे शिक्षा मंत्री, कांग्रेसी नेता रहे नदारद

Tue, 27 Oct 2026 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Education Minister passes through Churah; Congress leaders remain absent
चुराह (चंबा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के पांगी दौरे के दौरान चुराह में स्थानीय कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। मंत्री के स्वागत के लिए अटल चौक पर प्रशासन ने व्यवस्था की, लेकिन कोई स्थानीय कांग्रेस नेता नहीं पहुंचा। इसको लेकर संगठन की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्री चुराह होकर पांगी रवाना हुए। तहसीलदार आशीष ठाकुर की अगुवाई में प्रशासन ने उनका स्वागत किया गया। पांगी पहुंचने की व्यस्तता के चलते मंत्री क्षेत्र में नहीं रुके। हालांकि, कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंत्री ने फोन कर स्वागत कार्यक्रम न रखने को कहा : यशवंत खन्ना
गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना ने बताया कि वह कांगड़ा जिले में हैं। उनके अनुसार, मंत्री ने फोन कर पांगी पहुंचना जरूरी बताया था और स्वागत कार्यक्रम न रखने को कहा था। मंत्री ने चुराह के लिए विशेष तौर पर दोबारा आने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रकाश भूटानी ने बताया कि उन्हें मंत्री के चुराह होकर पांगी जाने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह भी अपने क्षेत्र से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed