{"_id":"69750acf29c5bd92de06712f","slug":"education-minister-inaugurated-the-newly-constructed-building-of-alsu-school-mandi-news-c-90-1-mnd1021-183717-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिक्षा मंत्री ने किया अलसु स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिक्षा मंत्री ने किया अलसु स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
Sat, 24 Jan 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के अलसु स्कूल में नए शैक्षणिक भवन का लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व अन्य।
- फोटो : दूबेपुर क्षेत्र के फतेहपुर में खेत में खड़ी सरसों की फसल।
सुंदरनगर (मंडी)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला अलसु में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने स्कूल में 35.27 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कला एवं शिल्प प्रयोगशाला, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्मित इस भवन का कार्य रिकॉर्ड एक वर्ष के भीतर पूरा किया गया है। लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि भवन के अभाव में पहले कक्षाएं निजी परिसर में लग रही थीं, जिससे पढ़ाई बाधित होती थी। अब आधुनिक प्रयोगशालाओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विज्ञान और कला की बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर की मांग पर शिक्षा मंत्री ने मौके पर ही इस नए भवन के ऊपर एक अतिरिक्त मंजिल के निर्माण को भी मंजूरी दी, जिसके लिए आगामी बजट में प्रावधान किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 130 शिक्षण संस्थानों को सीबीएसईसे जोड़ा जा रहा है। डैहर स्कूल को भी सीबीएसई से संबद्ध करने की मांग पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसरों के 387 पदों को भरने का मामला चयन आयोग को भेज दिया गया है। इसके साथ ही राज्य चयन आयोग ने 937 टीजीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन चयनित शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर दूरदराज के स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार, एसडीएम अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशवीर धीमान और मुख्याध्यापक मनी राम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।