{"_id":"e99fdc8cd8a81e737146e28e7ee6a325","slug":"education-department-decison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में स्कूलों के कार्यालय रिकॉर्ड में बरती जा रही कोताही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में स्कूलों के कार्यालय रिकॉर्ड में बरती जा रही कोताही
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के कुछ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक/राजकीय उच्च पाठशालाओं के कार्यालयों के रिकॉर्ड में कोताही बरती जा रही है। सरकारी रिकॉर्ड में लापरवाही का खुलासा वित्त एवं लेखा के सेक्शन ऑफिसर के निरीक्षण पर हुआ है। जिस पर शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
अब स्कूल मुखिया और संबंधित कर्मचारी पर शिकंजा कसा जाएगा। वित्त एवं लेखा उच्च शिक्षा विभाग मंडी के अनुभाग अधिकारी हरि ओम शर्मा की अगुवाई में एक वित्तीय निरीक्षण टीम को अधिकृत किया गया है। टीम जिला के सरकारी विद्यालयों में औचक निरीक्षण कर रही है। जिसमें कुछ स्कूलों में कार्यालय रिकॉर्ड का रखरखाव नियमित तौर पर व नियमानुसार नहीं किया जाने बारे पाया गया है।
विज्ञापन
जो स्कूल मुखियाओं व आहरण एवं वितरण अधिकारी के द्वारा अपने कर्तव्यों को निभाने में कोताही दर्शाता है। नियमानुसार कार्यालय रिकॉर्ड का रखरखाव नियमित तौर पर किया जाना चाहिए। जिससे बाद में कोई दिक्कत न हो, लेकिन उक्त कुछ सरकारी स्कूलों में नियमों को धत्ता बताते हुए रिकॉर्ड का रखरखाव नहीं किया गया था। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि नियमित तौर पर व नियमानुसार कार्यालय संबंधी वित्तीय व प्रशासनिक रिकॉर्ड अपडेट करें।
विज्ञापन
विभाग ने चेताया है कि यदि निरीक्षण रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की कोताही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी व मुखिया के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि वित्त एवं लेखा के एसओ के निरीक्षण में स्कूल द्वारा कार्यालय रिकॉर्ड में कोताही सामने आई है। जिस पर सभी स्कूल मुखियाओं को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निरीक्षण में कोताही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।