{"_id":"693da6757fc48fe7af03f2c9","slug":"eds-visit-sends-shivers-down-crypto-currency-aisles-in-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1021-179217-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ईडी की दस्तक से सुंदरनगर में कांपे क्रिप्टो करेंसी के सफेदपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ईडी की दस्तक से सुंदरनगर में कांपे क्रिप्टो करेंसी के सफेदपोश
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की रेड ने सुंदरनगर में हलचल बढ़ा दी है। कार्रवाई की गूंज से इस खेल में शामिल कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों तक ईडी पहुंच गई है। रातों-रात करोड़पति बनने के खेल की फिर जांच शुरू हुई तो इससे जुड़े लोगों की धड़कन भी तेज हो गई है।
कोरोना काल से पहले सुंदरनगर और आसपास के इलाकों में बिटकॉइन और अन्य डिजिटल करेंसी में निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ा गया था। ऊंचे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये जुटाए गए, लेकिन समय के साथ यह कारोबार ठप पड़ गया और कई निवेशकों की जमा पूंजी डूब गई।
इस नेटवर्क में केवल आम निवेशक ही नहीं, बल्कि शहर के नामी कारोबारी, सरकारी महकमों से जुड़े कुछ लोग और राजनीतिक पहुंच रखने वाले परिवारों के सदस्य भी शामिल रहे हैं। कानूनी कार्रवाई के डर से कई लोग सामने नहीं आए और नुकसान सहकर चुप्पी साध ली। काफी समय तक यह मामला ठंडा पड़ा रहा, लेकिन ईडी की कार्रवाई ने एक बार फिर आशंका बढ़ा दी है कि जांच का दायरा आगे बढ़ सकता है। सुंदरनगर में क्रिप्टो करेंसी के तथाकथित कारोबार से जुड़े कुछ चेहरे जांच एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में नए तथ्य सामने आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा रहा। उधर, स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।