{"_id":"62a6213a0fdc8914006d3513","slug":"earthquake-resistant-building-being-built-in-vallabh-college-mandi-news-sml411928032","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्लभ कॉलेज में बन रहा भूकंपरोधी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्लभ कॉलेज में बन रहा भूकंपरोधी भवन
विज्ञापन
राजकीय वल्लभ कॉलेज का लोहे से बन रहा पांच मंजिला भवन।
- फोटो : Mandi
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय को जल्द ही लोहे से बने भूकंपरोधी भवन की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अगस्त तक इस भवन के एक फेस को शुरू करने के आदेश विभाग को दिए हैं। इस कारण भवन का निर्माण दिनरात चल रहा है।
अब तक भवन पर 25 करोड़ की राशि खर्च की गई है। इसमें 15 करोड़ और खर्च किए जाएंगे। इसका एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग ने सरकार को दे दिया है। वल्लभ कॉलेज की यह पांच मंजिला इमारत प्रदेश में पूरी तरह से लोहे से बनी पहली ऐसी इमारत है जो सदियों तक खराब नहीं होगी।
हालांकि इसमें सीमेंट और रेत से फिलिंग की जाएगी। प्रदेश के बिलासपुर में बन रहे एम्स और आईआईटी मंडी की कुछ इमारतों में भी लोहे का अधिक प्रयोग किया गया है, लेकिन वल्लभ कॉलेज का यह भवन पूरी तरह से लोहे के ही स्ट्रक्चर पर ही स्थापित किया गया है। छत में भी लोहा ही इस्तेमाल किया जा रहा है। ऊपर से ब्लाक और टाइल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
...
छह बड़ेे स्मार्ट क्लासरूम
वल्लभ कॉलेज की पांच मंजिला इमारत में छह बड़े स्मार्ट क्लासरूम होंगे। ये क्लासरूम दूसरी और तीसरी मंजिल पर होंगे। इनमें आधुनिक ब्लैकबोर्ड और बेहतर डेस्क लगाए जाएंगे। बैठने की व्यवस्था भी बेहतर होगी।
...
1,000 क्षमता का ऑडिटोरियम
भवन में 1,000 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। चौथी और पांचवीं मंजिल पर डबल ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है। 7,000 विद्यार्थियों वाले इस कॉलेज में अभी तक ऑडिटोरियम की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते बड़े आयोजनों में बहुत अधिक परेशानी होती है।
...
प्रिंसिपल, स्टाफ रूम और लैब
भवन के भूतल पर प्राचार्य का कार्यालय, स्टाफ रूम, ज्योग्राफिकल लैब और दो बड़े हाल होंगे। ये दोनों हाल मल्टीपर्पज में प्रयोग होंगे। कॉलेज का प्रशासन अपनी जरूरत के मुताबिक इन दो बड़े हाल का प्रयोग कर सकता है। भवन के भूतल पर पीछे की ओर एक बहुत बड़ी पार्किंग होगी। इसमें स्टाफ से लेकर विद्यार्थियों के वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी।
...
सितंबर तक पूरा भवन कर देंगे तैयार : एक्सईएन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुरेश धीमान ने बताया कि अब तक पूरे भवन पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पांच मंजिला भवन को पूरी तरह से बनानेे के लिए अभी 15 करोड़ और बजट चाहिए। इसके लिए सरकार ने हामी भरी है। कहा कि हम इस भवन को सितंबर तक पूरी तरह से तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि सीएम के आदेशों के मुताबिक इसके एक फेस को तो अगस्त में ही पूरा कर लिया जाएगा। कुछ काम शेष रहेगा उसे सितंबर तक पूरा कर दिया जाएग।
...
भवन बनने से विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश में पहली बार इस तरह की इमारत बन रही है, जो पूरी तरह से भूकंपरोधी होगी। भविष्य में जब चाहें इसमें प्रयोग लोहे को आगे या पीछे ले जाया जा सकता है।
-वाईपी शर्मा, प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी