फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Earned four lakhs from farming in one year, now pension tension is over

Mandi News: एक साल में खेती से कमाए चार लाख, अब पेंशन की टेंशन खत्म

Sun, 22 Sep 2024 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 22 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Earned four lakhs from farming in one year, now pension tension is over
पधर उपमंडल के गांव मसेरन में खेतों में उगाई फसल का जायजा लेते हुए दुनी चंद। स्त्रोत विभाग
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर के मसेरन गांव के दुनी चंद ने अपनी मेहनत और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाकर खेती में सफलता की नई इबारत लिखी है। दुनी चंद वर्ष 2020 में हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने खेतीबाड़ी को आजीविका स्रोत बनाया, बल्कि एक साल में ही चार लाख रुपये से अधिक की कमाई करके यह साबित कर दिया कि खेती में अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन




सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन न होने के कारण दुनी चंद ने खेती की ओर रुख किया। शुरुआत में उन्हें बंदरों और जंगली जानवरों से फसल को नुकसान पहुंचने के कारण निराशा हुई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक किसान जागरूकता शिविर में उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी मिली, जिससे उनकी उम्मीदें फिर जाग उठीं।
विज्ञापन




उन्होंने मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत अपने चार बीघा खेतों की बाड़बंदी करवाई। इसके बाद एंटी हेलनेट और बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए पॉलीहाउस का भी निर्माण करवाया। इन योजनाओं का फायदा उठाकर दुनी चंद ने अब अपने खेतों में बेमौसमी फसलें, प्राकृतिक खेती से मौसमी सब्जियां और मक्की, कोदरा जैसी फसलों की खेती शुरू की। परिणामस्वरूप, एक साल के भीतर उन्होंने चार लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर ली। अपनी इस सफलता के साथ उन्होंने दो अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि विशेषज्ञ सोनम कुमारी के अनुसार दुनी चंद जैसे किसानों ने यह साबित किया है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करके खेती में अपार संभावनाएं हैं। दुनी चंद की कहानी अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो अपनी जमीन से बेहतर आय अर्जित करने की दिशा में काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed