फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eagle School won the overall championship title

Mandi News: ईगल स्कूल को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब

Wed, 27 Aug 2025 10:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 27 Aug 2025 10:46 AM IST
विज्ञापन
Eagle School won the overall championship title
किक बॉक्सिंग की जिला स्तरीय ओपन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी मुख्य अतिथि व आयोजकों के साथ। स्र
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिला किक बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में समाजसेवी दौलत राम मुख्यातिथि रहे और उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम ने कुल 45 पदक जीते, जिनमें 20 स्वर्ण, 15 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल रहे। सरकाघाट टीम उपविजेता रही। जिला मंडी किक बॉक्सिंग संघ के सचिव कृष्ण लाल भूप्पी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेताओं में दक्ष, आयुष, सियान, हृदय, दिव्यांश, शिवांक, प्रज्वल, हर्ष, उत्कर्ष, अथर्व, विजय, चिराग, यथार्थ, नरेश, मुनीष सहित कयांरू, आराध्य, अर्शिका, वान्या, पिहुल, आहना, समृद्धि, ओजस्वी, काव्या, दीया, सानवी, मन्नत, निचुल, प्रहवी और संजना शामिल हैं। करीब 120 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed