फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dust flying due to four lane construction, villagers troubled

Mandi News: फोरलेन निर्माण से उड़ रही धूल, ग्रामीण परेशान

Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dust flying due to four lane construction, villagers troubled
पधर (मंडी)। नारला से बिजनी तक बन रहे फोरलने प्रोजेक्ट ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। निर्माण कार्य के कारण धूल-मिट्टी उड़ने से ग्रामीण परेशान हैं। दिन में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। अब लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी कार्य के दौरान पानी का छिड़काव भी नहीं कर रही है। इस कारण धूल उड़ रही है। पाली, द्रंग, मेहड़ सहित कई गांवों के लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने कहा है कि धूल से उन्हें सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं। शिकायत के बाद भी अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर से मिला और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि न केवल धूल-मिट्टी की समस्या गंभीर है बल्कि निर्माण कार्य के चलते कई गांवों के संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि कंपनी को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वह रास्तों को ठीक करे और यातायात बहाल करे। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि निर्माण कर रही कंपनी प्रभावित लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं है। अगर कंपनी ने जल्द अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो वह खुद ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed